Sunday , April 28 2024

सरकार पस्त, कैसे होगी माल्या की घर वापसी

malaनई दिल्ली।विजय माल्या को भारत वापस लाने की सरकार की सारी कोशिशें अब तक नाकाम रही है और तो और विजय माल्या सरकार को लंदन में बैठकर ठेंगा दिखा रहे है। माल्या इस साल मार्च में लंदन के लिए निकल गए। यहां पीछे से उनके ग्रूप के 9000 करोड़ उधार वसूलने की मशक्कत तेज हो गयी। फरार होने के बाद पहली बार लंदन में माल्या सामने आए तो अपने फॉर्मूला वन टीम पर बात करने के लिए और यहां साफ हो गया कि विजय माल्या लंदन में मस्त हैं, आराम की जिंदगी जी रहे है और भारत में चल रहे कोर्ट केस की जरा भी चिंता नही है। अब सवाल है कि क्या भारत सरकार विजय माल्या को लेकर गंभीर है। क्या माल्या को वापस लाने के जो दावे किए गए है उन पर सरकार खरी उतरेगी? या फिर माल्या चैन की जिंदगी लंदन में ही निकाल देंगे।बैंकों का पैसा डकार गए विजय माल्या को किसी का डर नहीं है। वो ब्रिटेन में बेफिक्र घूम रहे हैं। काफी समय तक गायब रहने के बाद विजय माल्या ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स के मौके पर दिखाई दिए। 2016 की ये पहली रेस है जिसमें माल्या शामिल हुए हैं। उनकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइन्स पर 17 भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। उनके खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट भी जारी हो चुका है। लेकिन वो ब्रिटेन में बेफिक्र मस्ती कर रहे हैं। उनके मुताबिक कुछ भी हो जिन्दगी तो चलती ही रहती है। भगोड़ा घोषित किए जा चुके विजय माल्या से जब इस मौके पर सवाल किया गया कि क्या वो भारत वापस आकर खुद पर लगे इल्जामों का सामना करेंगे। इस पर माल्या ने साफ जवाब न देते हुए बस इतना कहा कि जब कानूनी कार्रवाई शुरू होगी तब सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।माल्या के इस ठसक भरे जवाब पर केंद्र में सरकार चला रही बीजेपी ने कहा है कि माल्या लंदन के उदारवादी कानूनों पर मौज कर रहे हैं जो जल्द ही खत्म हो जाएगा। बीजेपी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विजय माल्या कांग्रेस का पाप हैं, भारत का कानून मजबूत है। माल्या को जरूर वापस लाया जाएगा। वहीं एनसीपी नेता माजिद मेमन ने कहा कि ब्रिटिश सरकार अगर माल्या को पासपोर्ट दे देती है तो भारत की चुनौतियां बढ़ जाएंगी।यहां माल्या को वापस लाने में भारत सरकार की नींदें उड़ी हुई हैं और वहां माल्या अपने पैशन को पूरा करने में लगे हैं। फोर्स 1 इंडिया का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे माल्या ने कहा कि इस वक्त वो सिर्फ फोर्स 1 इंडिया पर ध्यान दे रहे हैं और उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।इस बीच दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से विजय माल्या को एक झटका लगा है, कोर्ट ने अब माल्या को व्यक्तिगत रूप से 9 सितंबर को हाजिर होने को कहा है। दरअसल कोर्ट ने पहले माल्या के व्यक्तिगत रूप से हाजिर ना होने की छूट दी थी। फेरा कानून के उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने समन जारी किया था।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com