गुवाहाटी। असम गण परिषद के वरिष्ठ नेता व असम सरकार के पूर्व मंत्री दिलीप सैकिया सोनोवाल का शुक्रवार की तड़के कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, अगप के अध्यक्ष व मंत्री अतुल बोरा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत समेत राजनीतिक पार्टियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। दिलीप सैकिया सोनोवाल अगप के प्रफुल्ल कुमार महंत सरकार में मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।
उनके निधन पर अगप ने तीन दिन के शोक की घोषणा है। साथ ही तीन दिनों तक पार्टी का ध्वज आधा झुका रहेगा। अगप नेता की अंतिम क्रिया उनके पैतृक घर में होगी। इसके लिए सभी तरह की तैयारियां की गई है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal