
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को अब बॉलीवुड में किसी पहचान की जरूरत नहीं है वो खुद अब एक स्टार हैं। वरुण की तरह उनकी भतीजी अंजिनी धवन भी काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं, जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अंजिनी श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी की बहुत अच्छी फ्रैंड भी हैं। आइये तस्वीरों में दिखाते हैं उनकी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
लगभग 16 साल की अंजिनी, वरुण के चचेरे भाई और एक्टर सिद्धार्थ धवन की बेटी हैं। अंजिनी एक्टर अनिल धवन की पोती हैं।
इस खास फोटो में अंजिनी खुशी के किस करती दिख रही हैं। खुशी के साथ उन्होंने कई फोटोज शेयर की है। श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अंजिनी धवन दोनों ही काफी अच्छे फ्रैंड हैं। स्टाइलिश और ग्लैमरस अंजिनी धवन इंस्टाग्राम स्टार हैं। उन्हें लगभग 24 हजार लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर वे दोस्तों के साथ पार्टीज, वेकेशन और सेल्फीज पोस्ट करती रहती हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal