Monday , April 29 2024

अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में विशालकाय नीली आंख का रहस्य

ami-eye-of-africaअफ्रीका के सहारा रेगिस्तान के बीचो-बीच बना 50 किलोमीटर लंबा-चौड़ा रिचट स्ट्रक्चर रहस्यों से घिरा पड़ा है। अद‌्भुत कलाकृति धरती से ही नहीं अंतरिक्ष से भी साफ तौर पर नजर आती है।

इसके निर्माण को लेकर काफी विवाद हैं। हर अनोखे निर्माण को एलियन से जोड़कर देखने वाले इसे भी किसी दूसरे ग्रह के प्राणियों का कारनामा बताते हैं।
हालांकि वैज्ञानिकों ने लंबी खोज के बाद जो कयास लगाए हैं वह काफी तथ्यपरक हैं। कहा जा रहा है कि सहारा का यह इलाका पूर्व में पूरी तरह से समुद्र से ढका हुआ था। धीरे-धीरे बदलाव आता गया और यह इलाका दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान में तब्दील हो गया।
पानी के सिकुड़ते स्वरूप के चलते रेत और पानी ने मिलकर एक ऐसी आकृति का निर्माण कर दिया, जो देखने में आंख की तरह लगने लगी। आगे चलकर इसे सहारा की आंख कहा जाने लगा।
हालांकि, ये इकलौती ऐसी आकृति नहीं है। इस तरह की कई आकृतियां पृथ्वी के दूसरे हिस्सों में भी नजर आती हैं, जिसमें बेलिज का द ग्रेट ब्लू होल भी शामिल है।
आसमान से देखने पर यह 300 मीटर चौड़ा और 120 मीटर गहरा वृत्त बिल्कुल नीला दिखलाई पड़ता है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com