Friday , April 26 2024

आठ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

kisइलाहाबाद। जिले के करछना थानान्तर्गत कालू का पूरा बसही गांव में मंगलवार की रात एक मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

जनपद के यमुनापार इलाके में उक्त थाना के कालू का पूरा बसही गांव के निवासी राम कैलाश यादव की आठ वर्षीय बेटी पायल का शव बुधवार की सुबह गांव के बाहर खेत में पाया गया। बताया जा रहा है कि उसके कपड़े अस्त-व्यस्त मिले है। मंगलवार की रात गांव में चल रही रामलीला देखने के लिए गये थे और वापस लौटे और सो गए।सुबह जब उठे तो पायल घर में नहीं मिली।

यह जानकारी होते ही परिवार के लोग उसे खोजने लगे। ग्रामीण भी बच्ची को खोजने लग गए। इस बीच एक खेत में उसका शव पाया गया और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त मिले। यह देखते ही वारदात की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष करछना एवं सीओ करछना सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों के निर्देश पर फोरेंसिक टीम की स्थानीय इकाई के कर्मचारी भी खोजी कुत्ते के साथ पहुंचे। बच्ची की मौत कैसे हुई इस राज का खुलासा तो अन्त्य परीक्षण के बाद ही हो पाएगा।

पुलिस अधीक्षक यमुनापार ए के राय ने बताया कि आठ वर्षीय बच्ची का शव गांव के बाहर खेत में मिला है और दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि उसके शरीर पर कोई जाहिराना चोंट नहीं दिख रही है। उसकी मौत कैसे हुई इस राज का पर्दा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुल पाएगा।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com