केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है। एक बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया और उसे करीब आधा नोंचकर खा गए। राज्य सचिवालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर शुक्रवार की रात एक 65 वर्षीय महिला पर करीब 50 आवारा कुत्तों ने घेर कर हमला कर दिया।कुत्ते महिला पर टूट पड़े और शरीर को नोंच-नोंचकर करीब आधा खा गए। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजनों ने इसके लिए लोकल अथॉरिटी को जिम्मेदार ठहराया है।इस हादसे से बेहद नाराज़ एक स्थानीय नागरिक ने कहा, ‘प्रशासन पता नहीं क्यों ऐसे कानूनों को ढो रहा है जिसके नुकसान ही ज्यादा हैं। जहां यह घटना हुई वह राज्य सचिवालय से महज आधे घंटे की दूरी पर है। रात के अंधेरे में बुजुर्ग महिला अपने बेटे के साथ बाहर निकली थीं कि तभी कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal