बहराइच। उत्तरप्रदेश के बहराइच के जंगल से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जंगल से पुलिस को 10 साल की एक ऐसी लड़की मिली है जो बंदरों के झुंड में रहती थी और बंदर जैसी हरकतें करती है। वो आम इंसान की तरह ना ही बोल पाती है और ना ही खाती है।
मोगली के बारे में हम सबने पढ़ा है, लेकिन अब असल जिंदगी में एक ऐसा ही किरदार दिखाई दिया है। पुलिस बता रहे हैं कि 10 साल बाद ये लड़की मिली है।
जानकारी के मुताबिक सबइंस्पेक्टर सुरेश यादव कतर्नियाघाट के जंगल के मोतीपुर रेंज में ड्यूटी पर थे। तभी उनकी नज़र एक लड़की पर पड़ी जो, बंदरों के एक झुंड में रहती थी।
बंदर जब एक-दूसरे पर चिल्ला रहे थे तो लड़की भी उन्हीं की तरह नकल कर रही थी, लड़की आम इंसान की तरह ही दिख रही थी। लेकिन वो आम जैसी हरकतें नहीं करती थी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal