नई दिल्ली। इस होली आप बद्रीनाथ और उसकी दुल्हनिया के साथ रंग जमाने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि आप इस होली आलिया और वरुण के रंग में रंगने वाले है।
जी हां, बद्रीनाथ की दुल्हनिया का टाइटल ट्रैक धमाल मचाने के लिए आ गया है और ये टाइटल ट्रैक होली थीम बेस्ड है। होली के इस गाने में आलिया और वरुण धवन काफी रंग जमाते दिख रहे हैं।
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के गाने ‘बलम पिचकारी’ के बाद अब ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का होली थीम वाला टाइटल सॉन्ग होली में रंग जमाने को तैयार है। तो तैयार हो जाइए इस होली बद्रीनाथ और उसकी दुल्हनिया के साथ होली का मजा लेने के लिए।
इस गाने में आलिया लंहगा चोली में काफी आकर्षक लग रही हैं तो वरुण भी ट्रेडिशनल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं।बता दें कि ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ होली से 3 दिन पहले 10 मार्च को रिलीज हो रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal