देहरादून। उत्तराखण्ड में पिछले 24 घण्टे में मौसम ने जमकर तबाही मचायी। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारीश के कारण अब तक 8 जिन्दगी काल के मुंह में समा गयी। जहां पौड़ी गढ़वाल में 2 घायल तथा 7 लोगों की बादल फटने से मौत हो गयी तो वहीं उत्तरकाशी में एक छह वर्षिय लड़की की भूस्खलन से मलवा में दबकर मौत हो गयी। टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश से कोठलागांव के पास एक गौशाला क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें दो पशुओं की मौत हो गयी। वही एक मकान को आंशिक क्षति हुई है।
प्रदेश में हो रही लगतार बारिश से नदियां उफान पर है। बारिश से प्रदेश की सभी नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। वहीं कुछ नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही है। आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार कई जिलों में मार्गों स्थिति खराब बतायी गयी है। प्रदेश में 90 सड़के अवरूद्ध हो गयी। जिनमें 01 पिथौरागढ़ में, 24 चमोली में, 04 देहरादून में, 03 हरिद्वार में, 09 टिहरी गढ़वाल में, 16 पौड़ी गढ़वाल में, 13 उत्तरकाशी में, 03 अल्मोड़ा में, 09 चम्पावत में, 07 बागेश्वर में, 01 नैनीताल में मार्ग अवरूद्ध है। इसके साथ राष्ट्रीय राज्य मार्ग भी कई स्थानों पर अवरूद्ध है। जिसे प्रशासन द्वारा खोले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal