Sunday , April 28 2024

उप्र सेतु निगम कर्मचारियों को भी मिलेगा 125 फीसदी मंहगाई भत्ता

shivलखनऊ। राज्य सरकार उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के कर्मचारियों को भी राज्य कर्मियों की भांति 125 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देगी। यह निर्णय सेतु निगम के निदेशक मण्डल की 170 वीं बैठक तथा वार्षिक आम सभा में शनिवार को यहां लिया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री एवं राज्य सेतु निगम के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राज्य सरकार निगम कर्मियों के हित के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी। उन्होंने इस दौरान निगम के कार्यों की समीक्षा भी की और अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्ष 2016-17 के लक्षित सेतुओं का निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराया जाये।आज की बैठक में कई प्र्र्रस्तावों का भी अनुमोदन किया गया। सेतु निगम के अधिकारियों को उनके चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के मामलों को शासन को प्रेषित करने का अनुमोदन किया गया। निगम कर्मियों को राज्य कर्मियों की भांति 125 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिये जाने के प्र्र्रस्ताव का भी अनुमोदन हुआ। इस अवसर पर सेतु निगम द्वारा निगम में विनियोजित शासकीय पूंजी पर 20 प्रतिशत लाभांश के तौर पर तीन करोड़ का चेक शिवपाल सिंह यादव को भेंट किया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला, प्रमुख अभियन्ता शलेक चन्द्र, सेतु निगम के प्रबन्ध निदेशक मसर्रत नूर खाँएवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com