
मुंबई: टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी अपने प्रेमी और टी.वी. अभिनेता विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। दोनों ने भोपाल में भारी बारिश के बीच यह शादी अपने होम टाउन भोपाल में की। खास बात यह रही कि इस शादी में दिव्यांका और विवेक की फैमली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। इससे पहले बुधवार को उनकी हल्दी और गुरुवार को मेहंदी और संगीत की रस्म की गई। शादी के बाद आज 9 जुलाई को चंडिगढ़ में रिसेप्शन होगा जबकि 14 जुलाई को मुंबई में भी रिसेप्शन की जाएगी। इसके साथ ही यह लव बर्ड 15 जुलाई को मुंबई के अपने नए घर में शिफ्ट करेंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal