नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने बुधवार को दिल्ली में बीजेपी दफ्तर में अमित शाह से मुलाकात की। शाह ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया।
बताया जा रहा है कि इस मौके पर एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर भाजपा में शामिल हुए। एनडी तिवारी ने कहा है कि उनका समर्थन भाजपा को रहेगा। संभावना है कि रोहित शेखर को हलद्वानी सीट से भाजपा टिकट दे।
हालांकि, दिन में उनकी मुलाकात के बाद ये खबरें आईं कि एनडी तिवारी भी अपने बेटे रोहित शेखर के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। लेकिन करीब दो घंटे बाद खुलासा हुआ कि एनडी तिवारी भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं।
यह फैसला किस वजह से बदला गया, इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक एनडी तिवारी के आने से भाजपा की छवि खराब होने का खतरा था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal