नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार के भारतीय बास्केट में कच्चे तेल की कीमत 41.38 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार भारतीय बास्केट में कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत गत शुक्रवार को बढ़कर 41.38 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही, जो गत गुरुवार को 40.76 प्रति बैरल थी।
इसी तरह भारतीय रुपए के संदर्भ में गत शुक्रवार को भारतीय बास्केट में कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 2765.10 रुपए प्रति बैरल हो गई, जबकि गत गुरुवार को यह कीमत 2728.63 प्रति बैरल थी। शुक्रवार को रुपया मजबूत होकर 4076 पर बंद हुआ।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal