सीबीआइ में घमासान की खबरों के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने दावा किया है कि राकेश अस्थाना ने गुजरात में तैनाती के दौरान भाजपा को 20 करोड़ रुपए दिए थे। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रह चुके डॉ. अजय कुमार ने अपने अनुभव का हवाला देते हुए राकेश अस्थाना समेत सीबीआइ से जुड़े अफसरों की खिंचाई की।
उन्होंने झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली की भी निंदा की और राज्य के पुलिस प्रमुख को भी निशाने पर लिया। उन्होंने बकोरिया कांड की सीबीआइ जांच के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि यह पुलिस के कामकाज का उदाहरण है। झारखंड पुलिस को उन्होंने भाड़े का सरकारी गुंडा तक कह डाला। डॉ. अजय प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से रूबरू थे।
भाजपा ने बताया कार्टून कैरेक्टर : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने डॉ. अजय कुमार को कार्टून कैरेक्टर करार दिया है। आरोपों के बाबत उन्होंने कहा कि डॉ. अजय कुमार का बयान हास्यास्पद है। वे कार्टून कैरेक्टर मिस्टर बीन की तरह हैं और बेबुनियाद आरोप लगाकर सनसनी फैलाना चाहते हैं। झारखंड पुलिस को भाड़े का गुंडा कहने से पहले उन्हें यह सोचना चाहिए था कि वे भी पुलिस अफसर रह चुके
वे जिस समय चुनाव लड़ रहे थे उस वक्त नक्सलियों से उनकी बातचीत का खुलासा हुआ था। इससे संबंधित आडियो टेप भी पब्लिक डोमेन में है। शाहदेव ने कहा कि राज्य में पुलिस ने नक्सलियों पर नकेल कसी है। डॉ. अजय मारो-भागो की रणनीति पर काम करते हैं। वे दिल्ली से यहां टपकते हैं और बयान देकर रफूचक्कर हो जाते हैं। आम जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal