Saturday , June 21 2025

किसान यात्रा के बाद कांग्रेस ने शुरू की राहुल संदेश यात्रा

raajलखनऊ। उत्तर प्रदेश में राहुल की देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को राहुल संदेश यात्रा शुरू की। प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर राहुल संदेश यात्रा को रवानाा किया। यह यात्रा 13 से 27 अक्टूबर के बीच प्रदेश के सभी 75 जिलों में जाएगी।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी,पीएल पुनिया और चुनाव प्रचार समिति के संयोजक संजय सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने बताया कि राहुल संदेश यात्रा मुद्दे वही हैं जो राहुल गांधी ने किसान यात्रा के दौरान उठाए थे। साथ ही इस यात्रा में लोकल मुद्दे भी उठाये जाएंगे। यात्रा के तहत 13 से 17 सीटर गाड़ियां 75 जिलों में चलेंगी। 13 की सुबह सभी गाड़ियां जिला मुख्यालय पर पहुचेंगी।

इस यात्रा के लिए 75 ऑब्जर्वर होंगे। ये ऑब्जर्वर हरियाण, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, हैदराबाद, दिल्ली से होंगे। इनमें कोई एक्स एमपी, सीनियर लीडर और पदाधिकारी होंगे। वहीं जोनल इंचार्ज 7 दिन एक जिले और अगले 7 दिन दूसरे जिले में रहेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर राहुल सन्देश यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा में 75 बसें लगाई गई हैं।

इससे पहले कांग्रेस के जिला व शहर अध्यक्षों के साथ बैठक में गुलाम नबी आजाद ने यात्रा का कार्यक्रम घोषित किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के अलावा सांसद प्रमोद तिवारी, संजय सिंह व पूर्व अध्यक्ष निर्मल खत्री मौजूद रहे। वहीं मीटिंग में प्रदेश भर के जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी शामिल हुए। कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित बैठक में नहीं आ पाईं।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com