कुशीनगर। कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बतरौली में गुरुवार को दोपहर बाद दो समुदायों के बीच हुई हिंसा की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए है।जिलाधिकारी शंभु कुमार ने एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पड़रौना संजीव रंजन को जांच अधिकारी नामित किया है।
डीएम ने शुक्रवार शाम को आदेश जारी किए जाने की जानकारी पत्रकारों को दी। जांच अधिकारी 15 दिवस के अंदर जांच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बतरौली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपद्रवी तत्वों ने कई स्थानों पर आगजनी की। संघर्ष में कई दर्जन लोग घायल है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी।
दोनो पक्षों में जमकर ईट पत्थर चले। पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो उपद्रवियों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। पुलिस ने पहले भीड़ को तितर बितर करने के लिए रबर बुलेट चलाई। बावजूद इसके उपद्रवी नहीं माने तो फायरिंग की लेकिन अब स्थिति प्रशासन के नियंत्रण में है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal