सूरज रोज उगता है और अस्त होता है। हम हर दिन सोते है और सुबह उठते है लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां सूरज कभी डूबता ही नहीं है। आप यह बात सुनकर दंग रह गए होंगे लेकिन दुनिया में ऐसा भी होता है जहां पर 24 घंटे दिन रहता है तो आइए आज आपको बताते है दुनिया में ऐसे कौन से देश हैं जहां पर सूरज कभी अस्त नहीं होता है।
आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि ऐसा क्यों होता है? हर साल 20 से 22 जून के बीच सूरज की तरफ पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है उत्तरी ध्रुव सूरज की तरफ अधिक झुका हुआ होता है। इस वजह से उत्तरी गोलार्ध में दिन बड़े हो जाते है और रात छोटी। उस दौरान आकाश में सूरज सबसे ऊपर होता है। इसे समर सॉल्स्टिस कहा जाता है। वहीं आपने देखा होगा कि दिसंबर के दौरान राते लंबी होती है उस वक्त उत्तरी ध्रुव का झुकाव सूर्य की तरफ कम होता है। इसलिए उसे विंटर सॉलिस्टस कहते है।
24 घंटे का दिन – आपको बता दें कि दुनिया में एक ऐसा शहर है जहां पर 24 घंटे का दिन होता है। वह है रूस का मुरमांस्क और फिनलैंड का रोवानिएमी शहर। यहां पर समर सॉल्स्टिस के दौरान रात ही नहीं होती है। यहां पर 24 घंटे दिन रहता है। जब रात का समय होता है उस दौरान भी सूरज चमकता है।
21 घंटे सूरज दिखता है – आइसलैंड की केपिटल रेक्याविक में 21 घंटे का दिन होता है ऐसा सिर्फ 21 जून को होता है। इस दिन सूरज 2.55 मिनिट पर उग जाता है और मध्य रात में वह छिपता हैं रूस के बाद अलास्का के फेयरबैंक्स और ग्रीनलैंड में भी यह स्थिति बनती है।
18 घंटे का दिन – पूरी दुनिया में 21 जून के दिन बड़े होते है। दुनिया में कई ऐसे देश है जहां पर 18 घंटे के दिन होते है। उनमें फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी, सेंट पीटर्सबर्ग, ओस्लो, टालिन सहित कई शहर शामिल है।
17 घंटे का दिन – रीगा, एडिनबरा, मॉस्को, डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन, विलनियस और अलास्का शहर है जहां पर 17 घंटे का दिन होता है।
16 घंटे का दिन – दुनिया में ऐसे देश भी है जहां पर 16 और 15 घंटे का दिन होता है, उनमें रोम, मैड्रिड, वैंकूवर, न्यूयॉर्क,बीजिंग शामिल है।
14 घंटे का दिन – भारत में भी इसका प्रभाव होता है। दिल्ली में इसका असर अधिक होता है 21 जून को 14 घंटे का दिन होता है। इसी के साथ काठमांडू, ताइपेई, हांगकांग, वॉशिंगटन, लॉस एंजेलेस,तेहरान, बरगद, रियाद, हवाना जैसे शहर शामिल है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal