Tuesday , September 17 2024

ख़ाकी को शर्मसार कर गया ख़ाकी का रखवाला, लाखों लेकर मादक पदार्थ तस्करों को छोड़ा

सीओ ने की छापेमारी,थानाध्यक्ष के आवास से मिले 9 लाख छियानवे हज़ार कैश                                                                             

बरेली,उत्तर प्रदेश।

सूबे के बरेली जनपद में एक थानेदार ने खाकी को शर्मशार कर दिया है। इसपर मादक पदार्थ तस्करों से रुपए लेकर उन्हें छोड़ने का आरोप है। मामले में सीओ की तहरीर पर थाना प्रभारी के थाने में ही उसके विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फ़िलहाल आरोपी थानेदार मौके से फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

बरेली जिले के फरीदपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक रामसेवक पर मादक पदार्थ तस्करों से 7 लाख रुपए लेकर उन्हें छोड़ने का आरोप था। जिसको लेकर गुरूवार को C.O फरीदपुर गौरव सिंह ने अचानक थाने में उसके आवास पर छापा मार दिया। इस दौरान आरोपी थाना अध्यक्ष मौके से भाग गया। सीओ ने आवास से 9 लाख छियानवे हज़ार रुपये बरामद किया है।

सीओ की तहरीर पर आरोपी निरीक्षक के विरुद्ध धारा 308(6)/127(2) बीएनएस व 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988  के तहत  मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी निरीक्षक को निलम्बित किया गया है। आरोपी निरीक्षक की शीघ्र ही गिरफ्तारी करते हुए आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गुरुवार सुबह गोपनीय सूचना मिली कि थाना प्रभारी फरीदपुर निरीक्षक द्वारा रात्रि में दो अपराधियों को एनडीपीएस के आरोप में पकड़कर 7 लाख रुपये लेकर छोड़ दिया है। जिसकी जांच के लिए सीओ गौरव सिंह तत्काल फरीदपुर थाने पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार मिला। उसका कमरा चेक करने पर कुल लगभग 9 लाख 96 हजार रुपये कैश बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आर्य ने जानकारी दी कि रात्रि में आलम पुत्र मो0 इस्लाम, नियाज अहमद पुत्र शेर मोहम्मद निवासीगण नवदिया अशोक थाना फरीदपुर, बरेली को थाने पर लाया गया था। जिनको 7 लाख रुपये लेकर थाना प्रभारी द्वारा छोड़ दिया गया था।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com