Monday , April 29 2024

खाना खाने से पहले या बाद में पानी पीना हो सकता है खतरनाक

पानी पीना हमारे बॉडी के लिए बहुत जरुरी है। एक्सपर्ट के अनुसार हर किसी को दिन भर के कम से कम 9-10 गिलास पानी पीना चाहिए। हमारे स्वास्थ्य के लिए पानी बहुत ही फायदेमंद है। इससे कई बीमारियों से भी बचाव हो जाता है। कई लोगों की आदत होती है खाना खाने के बाद या फिर खाते समय पानी पीते है। यह धारणा लोगों के मन में काफी बन रहती है कि खाना खाते या फिर बाद में पानी नहीं पीते है। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। जानिए आखिर ये सही है या गलत।

विशेषज्ञों के अनुसार माना जाता है कि खाना खाते समय पानी पीना गलत नहीं है लेकिन जब हम खाना के खाने के तुरंत पहले या फिर बाद में पानी पीते है तो हमारे पाचन तंत्र से निकलने वाले पाचक एंजाइम तथा गैस्ट्रिक जूस डाइल्यूट हो जाता है। जिसके कारण पाचन ठीक ढंग से नहीं होता है। जो कि अपच का कारण बनता है। इसके साथ ही भोजन के पोषक तत्व भी ठीक तरह से शरीर द्वारा अवशोषित नहीं हो जाते है। 

इस बारें में डॉक्टर्स का कहना है कि सही तरह से पाचन होने सथा पोषक तत्वों के सही यूटिलाइजेशन के लिए जरुरी है कि हम खाने से कुछ देर पहले या कुछ देर रुककर पानी पिएं। 

वहीं इस बारें में साइंस का कहना है कि हमारे पाचन तंत्र से निकलने वाले पाचन रस भोजन के पोषक त्तवों को तोड़ने तथा उन्हें सही तरीके से अवशोषित कराने के लिए जरुरी है। इसके अलावा यह पेट के अंदर मौजूद भोजन को भी लिक्विड बना देता है। जो कि शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। ऐसे में भोजन के ठीक पहले या बाद में पानी पीने से पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती है। क्योंकि इससे पाचन रस बहुत ही धीमे और कम इफेक्टिव रह जाता है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com