दिल्ली में जब भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक चल रही थी उसी दौरान वरिष्ठ बागी नेता यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा नोएडा में आप की रैली में केंद्र-भाजपा को कोस रहे थे। 
इस रैली में आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यशवंत सिन्हा से चुनाव लड़ने का आग्रह भी किया। केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले यशवंत जी ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।
मैं कहना चाहता हूं कि आप जैसे अच्छे व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा। जनता चाहती है कि आप चुनाव लड़ें। केजरीवाल ने दावा किया कि शत्रुघ्न जी चुनाव लड़ रहे हैं।
उन्होंने इसे खारिज नहीं किया है। यशवंत ने हालांकि केजरीवाल के चुनाव लड़ने के आग्रह का तो जवाब नहीं दिया लेकिन उनकी तारीफ जरूर की और उन्हें एक प्रकाश पुंज की तरह बताया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal