हम सभी के घरो में मंदिर तो होता ही है। और यह हमारी परंपरा भी है। की हम उन मंदिरो में राखी मूर्तियों की नित्य पूजा-अर्चना भी करते है पर क्या आप जानते है भगवान की कुछ प्रतिमाए या मुर्तिया ऐसी भी है जिन्हें घर में रखने से घर की सुख-समृद्धि चली जाती है क्या आप जानते है। यहाँ की मूर्तियों के बारे में जिक्र किया जाता है।
1.वास्तु विज्ञान के मुताबिक भगवान भैरव की मूर्ति घर में नहीं रखनी चाहिए। वैसे तो भैरव, भगवान शिव का ही एक रूप हैं। लेकिन भैरव, तामसिक देवता हैं। तंत्र मंत्र द्वारा इनकी साधना की जाती है। इसलिए घर में भैरव की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए।
2.भगवान शिव का एक और रूप है- नटराज। वास्तु शास्त्र के अनुसार नटराज रूप वाली भगवान शिव की प्रतिमा भी घर में नहीं होनी चाहिए। इसका कारण यह है कि नटराज रूप में शिव, तांडव करते हैं इसलिए इन्हें घर में न लाएं।
4.वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मंदिर में भगवान की सिर्फ सौम्य रूप वाली मूर्तियां ही होनी चाहिए। ऐसे में मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप वाली मूर्ति भी घर में नहीं रखनी चाहिए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal