मेरठ। थाना क्षेत्र सरधना में घर में घुसकर एक युवती को बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू करते हुये युवती को अस्पताल भिजवाया जहां उसकी मौत हो गयी है। सरधना के मोहल्ला इस्लामाबाद में नफीस अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार सुबह घर पर उसकी 22 वर्षीय पुत्री रूबी काम कर रही थी। अचानक कई बदमाश घर में घुसे और गोली चला दी जो वहां काम कर रही रूबी को जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर की ओर दौड़ पड़े तो बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में युवती ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सरधना पुलिस ने बताया कि बदमाश रूबी के भाई वसीम की हत्या करने के इरादे से आए थे। उसके नहीं मिलने पर रूबी को गोली मार दी। एक जनवरी 2016 को अमरूद के रूपये मांगने पर सद्दाम नामक युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में रूबी का पिता नफीस जेल काट रहा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal