उत्तर प्रदेश में गौ वंश पर अत्याचार को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चंदौली के एक गांव में बछड़ा काटे जाने की घटना से लोग आक्रोशित है। इसके साथ ही अंबेडकरनगर में एक जंगल में दर्जन भर से अधिक गौ-वंश पेड़ों से बंधे मिलने से सनसनी फैल गई है।
चंदौली के पीडीडीयू नगर कोतवाली क्षेत्र के लेड़आपुर गांव में एक बछड़ा काटे जाने की घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। माहौल में तनाव देख यहां पर पुलिस अलर्ट है। मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित हैं। लोगों में आक्रोश को देखते हुए विवाद की आशंका जताई जा रही है।
गांव के ही श्याम सुंदर पाल का बछड़ा रात में चोरी हो गया। सुबह सिवान में बछड़े का कान, पेट के अंदर का मलवा तथा अन्य अवशेष पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि उनके पड़ोस में रह रहे विशेष समुदाय के कुछ लोग बछड़े को रात में ही चुरा लिए।
उसे काटकर मीट अपने घर में छिपा लिया। इसके बाद अवशेष को बाहर छोड़ दिया। यहां पर लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में आधा दर्जन गाय व बछड़े गायब हो चुके हैं। श्याम सुंदर पाल ने पुलिस को तहरीर दी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal