Sunday , April 28 2024

छठे चरण का प्रचार थमा, 49 सीटों पर 635 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

लखनऊ। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार गुरूवार 2 मार्च को थम जाएगा प्रचार। इस चरण में सात जिलों महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया की 49 सीटों पर 635 चुनाव मैदान में हैं।

इस चरण में मुलायमसिंह यादव,योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और बाहुबली मुख्तार अंसारी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ भाजपा नेता सांसद महन्त आदत्यिनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर और माफिया-राजनेता मुख्तार अंसारी के क्षेत्र मऊ तथा केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र के संसदीय क्षेत्र देवरिया में चुनाव पर खास नजर रहेगी।

छठे चरण में नेपाल से सटे महराजगंज और कुशीनगर के साथ-साथ गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ तथा बलिया जिलों की 49 सीटों पर आगामी चार मार्च को मतदान होगा। इस चरण में 77 लाख 84 हजार महिलाओं समेत करीब एक करोड़ 72 लाख मतदाता कुल 635 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे। इसके लिये 17 हजार 926 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

वर्ष 2012 में इन सीटों में से सपा ने 27, बसपा ने नौ, भाजपा ने सात तथा कांग्रेस ने चार सीटें जीती थी, जबकि दो सीटें अन्य के खाते में गयी थीं। इस चरण में सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार गोरखपुर सीट पर मैदान में हैं, जबकि सबसे कम सात उम्मीदवार मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना सीट पर अपना भाग्य अजमा रहे हैं। आजमगढ़ में विधानसभा की 10 सीटें हैं।

वर्ष 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने इनमें से नौ सीटें जीती थीं। हालांकि मुलायम ने इस बार आजमगढ़ में एक भी रैली को सम्बोधित नहीं किया है। छठे चरण में होने वाले चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों में बसपा छोड़कर भाजपा में आये स्वामी प्रसाद मौर्य (पडरौना), भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही (देवरिया), पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के बेटे श्याम बहादुर यादव (फूलपुर पवई), सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी (फेफना) और नारद राय (बलिया सदर) शामिल हैं। इसके अलावा मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, उनके बेटे अब्बास अंसारी (घोसी) की परीक्षा भी इसी चरण में होगी। प्रदेश का विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। आखिरी चरण का चुनाव आठ मार्च को होगा। नतीजे 11 मार्च को आएंगे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com