Sunday , April 28 2024

जब्त हो सकती है कृपाशंकर सिंह की बेनामी संपत्ति

kirमुंबई। आय से अधिक संपत्ति मामले में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की संपत्ति जब्त करने के लिए गृह विभाग को हरी झंडी दे दी है। उम्मीद की जाती है कि गृह विभाग कृपाशंकर सिंह की बेनामी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर सकता है।मिली जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह की जांच की गई थी। इस जांच के दरम्यान कृपाशंकर सिंह की संपत्ति आय से 19.95 फीसदी अधिक पाई गई थी। जांच में कृपांकर सिंह की पत्नी मालती देवी, बेटे नरेंद्र मोहन व बेटी सुनीता के नाम पर कई जगह करोड़ों रुपये के निवेश के बारे में भी पता चला है। बांद्रा में कृपाशंकर सिंह के निवासस्थान साईप्रसाद इमारत में भी तीन बेनामी फ्लैट खरीदे जाने की जानकारी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने जुटाई है। समझा जाता है कि इसी तरह बांद्रा में अवैध तरीके से फ्लैट खरीदे जाने , कई फिल्मों में निवेश करने जैसे पुख्ता सबूत भी मुंबई पुलिस ने जुटाये हैं। जानकारी मिली है कि कृपाशंकर सिंह की बेनामी संपत्ति जब्त करने के लिए गृह विभाग ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस के पास आवेदन किया था। सूत्र बताते हैं कि इस आवेदन को मुख्यमंत्री ने मंजूर कर दिया है , इसलिए कृपाशंकर सिंह की बेनामी संपत्ति बरामद करने की कार्रवाई जल्द शुरू हो सकती है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com