जम्मू। जम्मू-कश्मीर बैंक की मेन ब्रांच में पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी के अकाउंट से जाली हस्ताक्षर कर किसी दूसरे अकाउंट में 1.50 लाख रुपये ट्रांसफर करने का मामला प्रकाश में आया है।
जालसाजी के शिकार व्यक्ति ने इस सम्बंध में पुलिस स्टेशन उधमपुर में शिकायत दर्ज करवा दी है तथा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत बुद्धि सिंह ने अपना एकाउंट जम्मू कश्मीर बैंक कोर्ट रोड में खोला हुआ है। उसके एकाउंट से राजेश नामक व्यक्ति ने जाली हस्ताक्षर कर डेढ लाख रुपये निकाल कर अपने अकाउंट में डाल दिए।
इसकी जानकारी लगते ही बुद्धि सिंह ने तुरंत जम्मू कश्मीर बैंक के अधिकारियों से सम्पर्क किया तो वह आनाकानी करने लगे। इसी बीच बुद्धि सिंह ने इस सम्बंध में थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal