Thursday , February 20 2025

टाइम स्क्वाॅयर पर कर रहा था प्रपोज आैर अंगूठी गिर गर्इ नाली में

खुशी में खलल 

जब किसी से प्यार हो जाए तो इंसान दीवाना हो जाता है ये कहावत आपने सुनी होगी पर दीवानगी में कितना रोमांचित हो जाता है इसका नजारा अमेरिका के फेमस टाइम स्क्वाॅयर पर देखने को मिला। यहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए आया था आैर लड़की के हां कहते ही जो हुआ वो देखने लायक था। घटना न्यूयॉर्क में बीते शनिवार की बतार्इ जा रही है। 

क्या था किस्सा 

 इंडिपेंडट की खबर के मुताबिक एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए पर आया आैर जैसे ही लड़की पास आई तो वो उसके पास पहुंचा और घुटने के बल बैठ हाथ में अंगूठी ले कर शादी का प्रस्ताव रखने लगा। इसके बाद जैसे ही लड़की ने हां बोला वो खुशी से इतना रोमांचित हुआ कि उसका हाथ कांपा आैर अंगूठी हाथ से गिर कर नीचे लगी जाली को पार करके नाली में गिर गई। इसके बाद उसने पुलिस को फोन करके मदद मांगी। 

पुलिस ने जारी किया वीडियो 

ये सारी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गर्इ जिसे बाद में न्यूयाॅर्क के पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर खुद साझा किया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। लोगों ने उसे लाइक तो किया ही साथ में ये जानने की उत्सुकता में सवाल भी किया कि आखिर अंगूठी मिली या नहीं। बाद में पुलिस ने उस पर रीट्वीट करके जवाब भी दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की के हां बोलने के बाद रिंग नाली में गिरने से टेंशन बढ़ गई थी पर आखिर में अंगूठी मिल गर्इ आैर युवक को सौंप दी गर्इ।  वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की पास में खड़ी है और एक पुलिस ऑफिसर लेटकर नाली से अंगूठी निकालने की कोशिश कर रहा है। खबर के मुताबिक जहां अंगूठी गिरी वो उस इलाके की सबसे मशहूर जगह है आैर अंगूठी गिरने के समय वहां बहुत भीड़ भी थी। रिंग मिलने के बाद दोनों बहुत खुश हुए। इस इलाके को क्राॅस रोडस आॅफ द वर्ल्ड भी कहते हैं आैर यहां से लगभग 3 लाख 50 हजार लोग गुजरते हैं। 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com