Saturday , November 22 2025

ट्रेंडसेटर और शिकार के साथ जैजी बी एक बार फिर मचाएंगे तहलका

zजसविंदर सिंह बैंस उर्फ़ जैजी बी एक भारतीय पंजाबी पार्श्व भांगड़ा गायक हैं। उन्हें ‘क्राउन प्रिंस ऑफ़ भांगड़ा’ की भी उपाधि दी जा चुकी है। उन्होंने संगीत का सफ़र सन 1993 में एल्बम घुगियां दा जोर्रा से की और फिर कभी पीछे मुड कर नहीं देखा और संगीत का काफिला आगे बढ़ता गया। युवाओं के बीच ये एक यूथ आइकॉन हैं और सारे उभरते हुए कलाकारों के लिए एक प्रेरणा श्रोत भी हैं।

उनके कदम कभी थमे नहीं। उन्‍होंने भांगडा संगीत में नए नए एक्‍सपेरिमेंटस किए। दर्जनों सुपरहिट हिप हॉप गीत और एलबम तैयार किए। जैजी बी ने 2013 में करियर की पहली पंजाबी फिल्म बेस्ट ऑफ़ लक से एक नई पारी की शुरूआत की। इस फिल्‍म में उनके साथ थे अभिनेता गिप्पी ग्रेवल और मिस इंडिया यूनिवर्स डिवा सिमरन कौर मुंडी। 2014 में आई आल द बेस्ट में जैज़ी बी में बतौर कलाकार काम किया, जिसके लिए उन्‍हें बेस्ट फिल्म डेब्यू का फिल्म अवार्ड भी मिला है। वैसे 2015 में रिलीज हुई हिन्‍दी फिल्‍म दिल्‍ली वाली जालिम गर्लफ्रेंड में बतौर म्‍यूजिक डायरेक्‍टर और गायकी की वजह से उन्‍हें खूब वाहवाही मिल चुकी है।

वे एक बार फिर चर्चा में हैं अपने आने वाले नये सांग ट्रेंडसेटर और शिकार को लेकर। जल्‍द ही उनसे हम रूबरू होंगे गुडगांव स्थित लेजर वैली ग्राउंड में होने वाले लाइव परफॉरमेंस में। वे इन दिनों इन्‍हीं तैयारियों में जुटे हैं।

जैजी बी द्वारा गाये पंजाबी गीत और रैपिंग सिर्फ लोगों के मूड को ही फ्रेश नहीं करते करते बल्कि भांगडा की नई टेक्‍नोलॉजी से भी रूबरू करवाते हैं। यही वजह है कि उन्‍हें ही क्राउन प्रिंस ऑफ़ भांगड़ा के खिताब से नवाजा गया है। वैसे तो इन्‍हें और भी कई नामों से जाना जाता है जैसे द कैनेडियन फोल्कस्टर, द पंजाबी सेंसेशन, किंग ऑफ़ भांगड़ा, लेकिन इनका असली नाम जसविंदर सिंह बैंस। इनके चाहने वालों की फेहरिश्‍त दिन प्रति दिनबढती ही जा रही है।

पंजाबी गानों की लिस्ट में अपने धमाकेदार संगीत से हंगामा मचाने वाले जैज़ी बी का जन्म 1 अप्रैल 1975 को पंजाब के जालंधर जिले के नवान्सेहेर में हुआ था और जब वो 5 वर्ष के हुए तो परिवार समेत वैंकोवर, कनाडा चले गए। जैज़ी गीतकार होने के साथ साथ बेहतरीन गायक भी हैं। उनके सराहनीय योगदान के लिए उन्हें भंगड़ा संगीत का किंग भी कहा जाता है। तीसरी आंख, साहेब, बीवी और गैंगस्टर, साड्डा हक, शादी के साइड इफेक्ट्स, दिल्ली वाली जालिम गर्लफ्रैंड जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी अपना संगीत दिया है। जैज़ी बी को 15 से भी ज्यादा म्यूजिक अवार्ड्स से नवाज़े जा चुके हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com