नई दिल्ली। भारत की ओलंपिक तैयारियों को रविवार (24 जुलाई) को करारा झटका लगा है। भारत की ओर से रियो ओलंपिक में गए भारतीय पहलवान नरसिंह यादव डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। इससे उनका अगले महीने शुरू हो रहे रियो ओलंपिक से भी लगभग बाहर हो गए हैं। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजंसी के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की कि नरसिंह के बी नमूने में भी प्रतिबंधित स्टेरायड के अंश पाए गए हैं। वह शनिवार (23 जुलाई) नाडा की अनुशासन पेनल के सामने पेश हुआ था। सूत्रों ने कहा कि उसे प्रतिबंधित अनाबालिक स्टेरायड मेथांडिएनोन के सेवन का दोषी पाया गया।
नरसिंह यादव ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि ‘‘वह बेकसूर हैं और यह पूरा मामला उनके खिलाफ साजिश का है। नरसिंह ने कहा ,‘यह मेरे खिलाफ साजिश है। मैने कभी कोई प्रतिबंधित पदार्थ नहीं लिया है।’‘
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal