क्या आपको लगता है कि करीना कपूर खान और उनका छोटा प्यारा तैमूर बिल्कुल एक जैसे हैं? अगर हां तो आपको ये वीडियो देखकर पूरा यकीन हो जाएगा कि पटौदी के सबसे छोटे नवाब ‘टिम’ सिर्फ अपनी मम्मा जैसा दिखता नहीं है बल्कि वह डांस भी उनके जैसा ही करता है। इन दिनों तैमूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी मम्मी के ‘छम्मक छल्लो’ गाने वाले स्टेप्स करते दिख रहे हैं।

दरअसल तैमूर सच में तो डांस नहीं कर रहे लेकिन इंटरनेट पर मौजूद उनके फैन्स ने उनके एक स्टेप में उनकी मम्मी का गाना छम्मक छल्लो डाल दिया है। यह वीडियो इतना प्यारा लग रहा है जैसे सच में तैमूर इसी गाने पर डांस कर रहे हों।
बता दें कि तैमूर ऐसे स्टार किड हैं जो पैदा होने के बाद से ही चर्चाओं में रहते हैं। उनके हंसने से लेकर चलने तक पर मीडिया में खबरें बनती हैं। उनके ऊपर बने कई मीम्स तो सोशल मीडिया पर इतने वायरल होते हैं जितने किसी बड़े स्टार के भी नहीं होते।

इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें तैमूर अपनी नैनी के संग किसी के घर जाते दिख रहे हैं। हमेशा की तरह ही वह फोटोग्राफरों को बाय-बाय करते हुए जा रहे हैं। इसी में किसी ने छम्मक छल्लो गाना जोड़ दिया है और यह बहुत फनी बन गया है।

तैमूर के वीडियो और तस्वीरें हमेशा ही इंटरनेट पर वायरल होती हैं। उनकी प्यारी हरकतें लोग खूब पसंद करते हैं।