केन्द्र में मोदी सरकार के गठन के बाद संघ प्रदेशों को विकास की नई दिशा मिली – केन्द्र में मोदी सरकार के गठन के बाद दमण-दीव में विकास के खुले नये द्वार : गोपाल दादा – प्रदेश प्रशासक आशीष कुंद्रा, विकास आयुक्त संदीप कुमार एवं उनकी टीम ने दमण-दीव को इंफ्रास्ट्रक्चर के नजरिये से मजबूत बनाया: भाजपा अध्यक्ष गोपाल दादा – दमण म्युनिसिपल काउंसिल में भाजपा की सरकार बनते ही लंबे समय से लंबित वृद्धा, विधवा एवं विकलांगों के पेंशन का प्रश्न हल हो चुका है, जल्द उनके खातों में पैसे होंगे जमा: गोपाल दादा
दमण। केन्द्र में मोदी सरकार के गठन के बाद संघ प्रदेशों को विकास की नई दिशा मिली है। इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से देखे तो दमण और दीव में नये ब्रिजों का निर्माण एवं अन्य ब्रिजों के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गोपाल दादा ने जानकारी देते हुए कहा कि दमण को गुजरात से जोडने वाले 2 और ब्रिज तैयार हो रहे हैं। प्रशासक आशीष कुंद्रा के मार्गदर्शन में विकास आयुक्त संदीप कुमार एवं उनकी टीम ने कडैया से कोलक और जंपोर से कालय के बीच ब्रिज बनाने का प्रोजेक्ट तैयार कर दिया है। जल्द ही दोनों ब्रिजों के निर्माण का कार्य शुरु हो जाएगा। इसके साथ – साथ मोटी दमण जंपोर ब्रिज के पास की कालय नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाने का प्रोजेक्ट भी तैयार हो चुका है, उस पर भी काम जल्द शुरु होगा। गोपाल दादा ने बताया कि मगरवाडा कचीगाम एवं झरी कोजवे – कचीगाम ब्रिज का काम का शुरु हो चुका है। नानी दमण और मोटी दमण को जोडने वाले पेडस्टल ब्रिज का कार्य भी तेजी से चल रहा है। प्रशासक आशीष कुंद्रा एवं विकास आयुक्त संदीप कुमार की पहल से पातलिया उदवाडा और बामणपूजा पाली के बीच ब्रिज का लोकार्पण हो चुका है। दमण-दीव भाजपा अध्यक्ष गोपाल दादा ने कहा कि रिवर फ्रंट के निर्माण एवं गुजरात से नये ब्रिजों के जोडने से पर्यटन उद्योग को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में दमण-दीव विकास की ऊंची ऊडान शुरु हुई है। जिसमें सांसद लालू पटेल, प्रशासक आशीष कुंद्रा, विकास आयुक्त संदीप कुमार एवं प्रशासनिक टीम का भाजपा संगठन भी कदम से कदम मिलाकर लोक कल्याण के लिए कार्यरत होने का दावा भी किया है। भाजपा अध्यक्ष गोपाल दादा ने कहा कि दमण म्युनिसिपल काउंसिल में भाजपा की सरकार बनते ही लंबे समय से लंबित वृद्धा, विधवा एवं विकलांगों के पेंशन का प्रश्न हल हो चुका है। पेंशनरों के पैसे उनके बैंक खातों में जमा हो ऐसी कार्यवाही की जा रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal