नई दिल्ली । आउटर डिस्ट्रिक्ट के अमन विहार इलाके में रहने वाली दो लड़कियों से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने 17 और 18 साल की पीड़ित लड़कियों का मेडिकल कराया है। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उनके बयान पर गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि अरेस्ट किए गए आरोपी बालिग हैं या नाबालिग। पुलिस आरोपियों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों के पांचवें साथी की तलाश कर रही है। वारदात बुधवार देर शाम की है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पीड़ित लड़कियां परिवार के साथ अमन विहार इलाके में रहती हैं। बुधवार देर शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए कहीं गई थीं। रात के समय वह अपने दोस्तों के साथ मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक खाली मैदान में बैठकर बातचीत कर रही थीं। सुनसान जगह होने के कारण वहां पर लोगों की आवाजाही बेहद कम थी। कुछ देर बाद वहां पांच युवक आ धमके। दोनों लड़कियों को देखकर उन्होंने उनके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों लड़कियों से आरोपियों ने गैंगरेप किया।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने दोनों लड़की और उनके दोस्तों को मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित लड़कियां अपने दोस्तों के साथ थाने पहुंच गईं और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस ने देर रात दोनों लड़कियों का मेडिकल कराया। मेडिकल में लड़कियों के साथ रेप की पुष्टि होने के बाद गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal