मुंबई। रोहा के धाटव क्षेत्र में स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के दीपक नाइट्रेट कंपनी में गुरुवार की रात आग लग गई और दो मजदूर घायल हो गए हैं। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
रोहा में एमआईडीसी में स्थित दीपक नाइट्रेट कंपनी में गुरुवार रात को अचानक विस्फोट हो गया। कंपनी में विस्फोट की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग व पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य में जुट गए।
विस्फोट के बाद लगी भीषण आग से आसपास के ग्रामीण भयभीत हो गए। हालांकि आग पर दमकल विभाग के जवानों ने काबू पाया। इस घटना में घायल दोनों मजदूरों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal