मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में दीपावली मनायेंगी। दीपिका ने बताया कि दीपावली का त्योहार उनके लिए हमेशा खास होता है।
दीपिका ने कहा, ‘दीपावली रोशनी और खुशी का त्योहार है और हमेशा हमारे लिए खास है। इसलिए मैंने पद्मावती की शूटिंग शुरू करने से पहले परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया है। दीपावली के बाद, दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म पद्मावती की शूटिंग शुरू करेंगी।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली पद्मावती में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal