लखनऊ । आगामी वर्ष 2017 में होने वाले यूपी चुनाव से पहले ही कांग्रेस को एक सदस्य के पार्टी से जाने से जोरदार सियासी झटका लगा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होने लिखित रूप में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। जो कि हाईकमान ने स्वीकार कर लिया है। चुनाव के नजरिए से प्रदेश कांग्रेस में यह पहला बड़ा बदलाव माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले खासकर ब्राह्मण समुदाय से राज्य के लिए नया प्रदेश प्रमुख को ढूंढ रही है। कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने भी संकेत दिया था कि प्रदेश कांग्रेस समिति में बदलाव हो सकता है। गौर हो कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को अपने परम्परागत वोट बैंक ब्राह्मण और मुस्लिम पर फोकस करने का सुझाव दिया था। इसके बाद ही गुलाम नबी आजाद को यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया। जिसके बाद से ही मीडिया में निर्मल खत्री के इस्तीफे को लेकर चर्चा थी। खत्री ने अपना इस्तीफा देकर कांग्रेस को जोरदार झटका दिया है ।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal