मुंबई। नैचुरल गैस के दाम 3.06 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से घटकर 2.50 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू पर आने से नैचुरल गैस के दाम में 17.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विदेशी बाजार में भाव गिरने से गैस के दाम घटे हैं। अप्रैल 2015 से अब तक 4 बार गैस के दाम घटे हैं। नए दाम अक्टूबर 2016 से मार्च 2017 के लिए लागू होंगे। गैस के दाम घटने से फर्टिलाइजर, पावर, सिरामिक कंपनियों को फायदा होगा जिनमें आरसीएफ, एनएफएल, दीपक फर्टिलाइजर, चंबल जेएसडब्ल्यू, अदानी पावर, जीवीके, टोरेंट पावर निटको, मुरुदेश्वर, सोमनी, कजारिया जैसे नाम शामिल हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal