Friday , April 26 2024

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद

nakरांची।नक्सल प्रभावित क्षेत्र बड़गड़ थाना के बूढ़ा पहाड़ी में भाकपा माओवादी के नक्सलियों और पुलिस के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के जवान अजय कुमार लाल शहीद हो गये। जबकि पांच नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। अजय कुमार लाल पंजाब के बालाचोर थाना क्षेत्र के एसबीएस नगर के रहने वाले थे। घायल होते ही जवान को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। जहां मेडिका में इलाज के दौरान जवान की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार झारखंड और छतीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ के आस.पास भाकपा माओवादी के नक्सलियों के जमावड़े की खबर मिलते ही पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी अखिलेश कुमार झा के नेतृत्व में गढ़वाए पलामू और लातेहार की पुलिस संयुक्त रूप से अभियान पर निकली थी। इस दौरान बूढ़ा पहाड़ के पास पुलिस के पहंुचने की भनक लगते ही माओवादियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। इसके बाद पुलिस के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान माओवादियों की गोली से एक जवान शहीद हो गया। सोमवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस की ओर से पांच सौ राउंड गोलियां चलायी गयी। जबकि माओवादियों की ओर से लगभग छः सौ राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है।इस दौरान पुलिस बल को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। हालांकि माओवादियांे के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। बताया जाता है कि खुफिया विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बुढ़वा पहाड़ी इलाके में 80 से 100 नक्सली छिपे हैं। सूचना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार सीआरपीएफए कोबराए और जेजे के अलावा तीन जिलों की 10 कंपनियों को ऑपरेशन में लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार भााकपा माओवादी के शीर्ष नक्सली नेता अरविंद जी के मुठभेड़ में शामिल होने की सूचना है। एडीजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एसएसन प्रधान ने बताया कि मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ है। पूरे एरिया में सर्च ऑपरेशन जारी है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com