लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की रविवार तडके यहाँ डेंगू से मौत हो गयी। वह पिछले कई दिनों से वीमार थे और पीजीआई में भर्ती थे। बताया जाता है कि मुन्ना सिंह चैहान को 27 जुलाई से ही लगातार बुखार आ रहा था। उन्हें पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां आराम न मिलने पर उन्हें महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहा जांच के दौरान उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू की पुष्टि होने के बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था जहाँ रविवार तडके करीब 3 बजे मृत्यु हो गयी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal