टोरंटो। द्वितीय विश्व युद्ध में भाग ले चुके 95 साल के प्रीतम सिंह जौहल का निधन हो गया। उन्होंने रॉयल कनाडाई सेना में सिखों को पगड़ी पहनने की अनुमति दिलाने के लिए लड़ाई जीती भी थी। ‘लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीतम सिंह जौहल की बेटी के हवाले से बताया कि उनका सरे में निधन हो गया।जौहल ने 38 साल तक भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सेवाएं दीं, लेफ्टिनेंट-कर्नल के पद पर सेवानिवृत्त हुए। उसके बाद वह अपने बच्चों के साथ 1980 में कनाडा चले गए। उन्होंने रॉयल कनाडा लेजियन में सिखों को पगड़ी पहनने की मंजूरी दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया था। यह कनाडा में पूर्व सैनिकों का सबसे बड़ा संगठन है। जौहल का जन्म पंजाब के जालंधर जिले के किसान परिवार में हुआ था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal