Sunday , April 28 2024

पूर्व विधायक की फायरिंग में महिला घायल, फार्महाउस से 2 राइफल और 800 गोलियां बरामद

दिल्ली पुलिस ने नए साल के जश्न के दौरान एक महिला को गोली मारने के आरोपी जदयू के पूर्व विधायक राजू सिंह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले की गहनता से जांच कर कर रही पुलिस ने दिल्ली के एक फार्महाउस से 2 राइफल और 800 राउंड गोलियां बरामद की हैं।

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी में सोमवार रात नए साल के जश्न के दौरान जदयू के पूर्व विधायक राजू सिंह ने गोली चला दी। गोली एक महिला के सिर में जाकर लगी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने पूर्व विधायक को आरोपी बनाया

हालांकि, पूर्व विधायक राजू सिंह का कहना है कि फार्म हाउस में पार्टी चल रही थी। लोग सामान्य शोरगुल कर रहे थे। मैंने या मेरे किसी समर्थक ने फायरिंग नहीं की है। बाहर से फायरिंग की अफवाह फैलाई गई। वह तफ्तीश में पुलिस का साथ देंगे।

ज्ञात हो कि, फतेहपुर बेरी के मांडी गांव में पूर्व विधायक राजू सिंह की मां का फार्म हाउस है। राजू सिंह मुजफ्फरपुर के साहबगंज से 2010 में विधायक चुने गए थे। सोमवार रात नए साल पर फार्म हाउस पर पार्टी रखी गई थी। इसमें व्यवसायी विकास गुप्ता अपनी पत्नी अर्चना के साथ मौजूद थे। विकास ने बताया कि पूर्व विधायक पार्टी में फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली उनकी पत्नी को जाकर लगी। आनन-फानन में उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। विकास की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक एवं अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस दे रही दबिश

महिला के पति की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि इस फार्म हाउस पर पूर्व विधायक अपनी मां-पत्नी और दो भाइयों के साथ रहते हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com