जम्मू। कश्मीर के बडगाम जिले में चरार-ए-शरी के पास हुई हिंसक झड़पों में सात लोग घायल हो गये हैं।जानकारी के अनुसार प्रशासन ने अलगाववादियों द्वारा जिले के लोगों को मार्च के लिए उकसाने के चलते पहले ही चरार-ए-शरीफ को पूरी तरह से सील कर दिया था। चरार-ए-शरीफ के बाहर लोगों ने प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए सुरक्षाबलों पर पत्थराव किया तथा देशविरोधी तथा आज़ादी समर्थक नारे भी लगाए। भीड़ को उग्र होते देख सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। इन झड़पों में सात लोग घायल हो गये हैं। घायलों में से दो को आंख में चोटें आने के कारण श्रीनगर अस्पताल ले जाया गया है। बाकी सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal