‘कॉफी विद करन’ के अपकमिंग एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगी। हाल ही में स्टार वर्ल्ड ने प्रियंका के एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें प्रियंका अपनी लव-लाइफ के बारे में ‘नॉटी’ खुलासे करती दिखाई दे रही हैं।

एक्स-रिलेशनशिप पर बोलीं प्रियंका…
एपिसोड में कॉफी शॉर्ट्स के दौरान करन जौहर प्रियंका से उनकी लव-लाइफ से जुड़े दिलचस्प सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। करन प्रियंका से पूछते हैं कि क्या तुमने ब्रेकअप के बाद किसी एक्स ब्वॉयफ्रेंड को किस किया है? प्रियंका कहती हैं कि काश मेरी मां ये शो न देखें और शॉर्ट्स पी जाती हैं। यहां शॉर्ट्स पीने का मतलब है कि प्रियंका इस बात को स्वीकार रही हैं कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को किस किया। बता दें कि प्रियंका का नाम अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, शाहरुख खान, हरमन बावेजा और असीम मर्चेंट के साथ जुड़ चुका है।
जैसे ही करन जौहर ने प्रियंका की शादी को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा, “लोगों को जो लिखना हैं, वे लिखते रहे और आगे भी लिखेंगे। जब मेरे हाथ में अंगूठी होगी, तब दुनिया को पता चल जाएगा। तब तक मैं तुम्हारी तरह सिंगल हूं।”
बॉलीवुड और हॉलीवुड में मेल अटेंशन के सवाल पर प्रियंका बोलीं, “यहां लड़के थोड़े कॉशियस रहते हैं। लेकिन वहां स्ट्रेट। कहते हैं, मैं कल रात फ्री हूं, न्यूयॉर्क मैं हूं, चलो डिनर पर चलते हैं। न जान न पहचान, अकेले कैसे चली जाऊं। इतनी फॉरवर्ड नहीं हूं मैं।”
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal