मुंबई। नागिन’ के रोल से पॉपुलर हो चुकीं मौनी रॉय 31 साल की हो गई हैं। उन्होंने एक पार्टी होस्ट की, जिसमें उनके ब्वॉयफ्रैंड मोहित रैना के साथ-साथ अंकिता लोखंडे, पुनीत पाठक, श्वेता रोहिरा, अदिति गुप्ता, पूजा बनर्जी, संजीदा शेख और करणवीर बोहरा सहित कई टी.वी. सेलेब्स उन्हें विश करने पहुंचे।
अापको बता दें कि मौनी ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कस्तूरी’ और ‘पति पत्नी और वो’ जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया है। हालांकि, उन्हें खुद को पॉपुलैरिटी मिली ‘देवों के देव महादेव’ में सती का रोल करने के बाद। इसी शो के सेट पर महादेव का रोल कर रहे मोहित रैना से उन्हें प्यार हुआ। दोनों अब भी साथ हैं, लेकिन आज तक उन्होंने खुलकर अपने अफेयर के बारे में कुछ नहीं कहा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal