कच्छ। गुजरात एटीएस ने कच्छ से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। इस गिरफ्तारी के बाद एटीएस को यह जानकारी मिली कि इन व्यक्तियों को फंसाने के लिए हनी ट्रैप का इस्तेमाल किया गया था।
पाकिस्तान की खूफिया एजंसी आईएसआई ने यह हनी ट्रैप का जाल बिछाया था। पहले दोनों की जान पहचान एक पाकिस्तान महिला से कराई गई और उसके बाद दोनों पाकिस्तान के लिए जासूसी करने लगे। दोनों की पहचान मोहम्मद अलाना और साफूर सुमारा के रुप में की गई है।
इन दोनों के घर से भारतीय सेना और पैरामिलेट्री फोर्स से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। खबर के मुताबिक एटीएस को पहले से ही दोनों पर शक था और पिछले एक साल से इन दोनों पर एटीएस की नजर थी। इसके अलावा घर की छानबीन करने पर दोनों के पास पाकिस्तानी सिम कार्ड और मोबाइल मिला है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal