लखनऊ। सपा परिवार में कलह के बाद संभावित सुलह पर पार्टी मुखिया मुलायम सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि पार्टी और परिवार एक है। सब कुछ ठीक है लेकिन कुछ लोग साजिश कर रहे हैं।
उन्होंने आज फिर कहा कि चुनाव के बाद बहुमत होगा तो मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेंगे। मुलायम ने कहा कि वह लोहिया के सिद्धांतों पर चलते रहेंगे और जनता की सेवा करेंगे।
अमर सिंह के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनको बीच में क्यों लाते हो ? प्रो0 रामगोपाल के बारे में कहा कि उनकी बातों कोकोई महत्व नहीं देता।
सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिवपाल उपस्थित रहे लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं आये। बर्खास्त मंत्रियों की वापसी पर मुलायम ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal