लखनऊ। यातायात नियमों का उल्लंघन करने में राजधानी लखनऊ टाप टेन में शामिल है। ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का पालन न करने पर चालान काटती है। आंकड़े की मानें तो प्रदेश में रोजाना हजारों लोग नियमों का उल्लंघन करते हुये पाये जाते है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में यातायात नियमों के पालन को रेड, ऐलो और ग्रीन लाइट तक ही सीमित देखा जाता है जबकि इसके अतिरिक्त तीन सवारी, बिना हैलमेट, एम्बुलेंस को पास देना, रोड के दायें ओर पास लेना जैसे नियमों पर विशेष कार्रवाई नही हो पाती है। इसका कारण वाहनों की तेज गति से निकल जाना होता है। किसी भी प्रकार से कोई व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करते हुये न मिले तो यातायात पुलिस दो सौ रूपये से पांच हजार रूपये तक की जुर्माना पर्ची बनाती है। राजधानी लखनऊ में यातायात नियमों का पालन न करने वालो की संख्या रोजाना दो सौ से पांच सौ के बीच है। वहीं इसमें आधे से ज्यादा चालान कटवाना पसंद करते है और शेष अपने रौब में यातायात पुलिस को चकमा दे कर निकल जाते है। वहीं प्रदेश में यातायात नियमों के पालन में सबसे ज्यादा ढिलाई जेब्रा क्रासिंग को पार करने पर देखी जाती है। नियमत: चौराहो पर बनी जेब्रा क्रासिंग के पीछे ही वाहन को रखा जाना चाहिये, इसके बावजूद या तो इसके ऊपर तक या इसके पार अपना वाहन ले जाते है। इसके बाद भी यातायात पुलिस इसको नजरअंदाज कर जाती है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal