लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने शुक्रवार को विधान सभा चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।यह जानकारी कार्यालय सचिव समरपाल सिंह ने देते हुए बताया कि दपरौली से सहेन्द्र सिंह चौहान, बड़ौत से साहब सिंह, बागपत से करतार सिंह बडाना, लोनी से मदन भैया, मोदीनगर से पंडित सुदेश शर्मा, छाता से रिसीराज सिंह, गोवर्धन से कुंवर नरेन्द्र सिंह तथा बल्देव से निरंजन सिंह धनगर को प्रत्याशी घोषित किया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal