मेष:
आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महत्त्वपूर्ण दस्तावेज आज बाहर न निकालने की गणेशजी की सलाह है। ऑफिस में स्त्रीवर्ग से हानि संभव।
वृषभ:
स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन:
आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक आयोजनों में अवरोध मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा लेकिन सब सही हो जाएगा। नौकरी-धंधा में साथी कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता।
कर्क:
शारीरिक-मानसिक सुख बना रहेगा। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ का योग है।
सिंह:
दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिजनो के साथ मनमुटाव ना हो, इस बात का ध्यान रखें। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या:
व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद पा सकेंगे।
तुला:
आज आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में अधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक:
कार्यक्षेत्र में अधिकारीवर्ग का नकारात्मक व्यवहार आपको हताशा पैदा कर सकता है। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों की शक्ति बढ़ सकती है। व्यवसाय में कठिनाई आएगी लेकिन अंत में सब सही हो जाएगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें।
धनु:
वाणी और क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों तथा से दूर रहें। किसी कारण से समय पर भोजन नहीं मिलने से क्रोध आ सकता है। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़े-विवाद से दूर रहें।
मकर:
खुशी पूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ:
सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। नौकरी-धंधा के स्थल पर सहकर्मीगण सहायक बनेंगे।
मीन:
गणेशजी कहते हैं कि साहित्य के क्षेत्र में लेखन तथा पठन के कार्य में गहरी रुचि रखेंगे। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम दिन रहेगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal