Sunday , April 28 2024

राशिफल 20 अगस्तः आज इन 7 राशियों के लिए लकी है सप्ताह का पहला दिन…

मेष:

आज आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का योग है। वाणी पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है। हित शत्रुओं से संभलकर चलने की गणेशजी की सलाह है। धनलाभ हो सकता है। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास पर जा सकते हैं।

वृषभ:

परिजनों के साथ सामाजिक कार्यों में अथवा किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धनलाभ की भी आज संभावना अधिक है।

मिथुन:

कार्य सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है। परिजनों के साथ आप आनंद-उल्लासपूर्ण वातावरण में सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ की भी आज संभावना अधिक है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क:

शारीरिक और मानसिक व्यग्रता में आज का दिन बीत सकता है। आकस्मिक धनखर्च का योग है। विवादजनक प्रसंगों को आज टाल दें। संभव हो तो प्रवास भी न करें। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें, अन्यथा विवाद हो सकता है।

सिंह:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव ना हो, इस बात का ध्यान रखें। नकारात्मकता आपके मन पर छा सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या:

आज शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आध्यात्म की बातो में मन लगेगा।

तुला:

आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आध्यात्मिक सिद्धियों के प्राप्त होने के योग हैं। परिजनों के साथ वाद-विवाद टालें। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

वृश्चिक:

आज शारीरिक और मानसिकरूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी रमणीयस्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है।

धनु:

वाणी और क्रोध पर आज संयम रखें। संपत्ति से संबंधित प्रश्नों के विषय में मन परेशान हो सकता है। आज कोई यात्रा न करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आकस्मिक धनखर्च हो सकता है।

मकर:

आज का दिन लाभदायी है। संबंधियों और मित्रों के साथ आनंददायी भेंट होगी। विवाहोत्सुकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से लाभदायी दिन है। प्रवास या पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे।

कुंभ:

आज का दिन शुभ फलदायी है। आज प्रत्येक कार्य में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। आप मानसिकरूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण प्रमोशन के योग हैं। धनप्राप्ति का योग है। गृहस्थ जीवन में आनंद प्राप्त होगा।

मीन:

शरीर में थकान और आलस्य का अनुभव हो सकता है। उच्चाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। संतान के भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। आवश्यक निर्णय लेना आज उचित नहीं है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com