नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया। सरकार आयकर कानून में संशोधन कर वह कालाधन जमा करने वालों का सहयोग कर रही है।
सरकार ने आयकर कानून में संशोधन कर आधा कालाधन जमाखोरों को लौटा दिया है। आयकर कानून विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पारित किया गया।
इसमें नोटबंदी लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति कर चुकाकर अपने काले धन को वैध बना सकते है। बैंकों को जो लोग काला धन की जानकारी देंगे उन्हें 50 फीसदी कर देना होगा।
जम्मू में सेना के शिविर पर शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने की विपक्ष ने मांग की। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा खारिज कर दिया गया। इसके बाद विपक्षी सदस्य संसद से बाहर आ गए।
सूचना और प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की रक्षा से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस राजनीति कर रही है। नगरोटा तलाशी अभियान समाप्त होते ही सदन में सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal